बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज और छपरा में भीषण आग ने मचाई तबाही, दर्जनों घर जलकर जलकर हुए राख, बम की तरह फटे सिलेंडर

गोपालगंज और छपरा में भीषण आग ने मचाई तबाही, दर्जनों घर जलकर जलकर हुए राख, बम की तरह फटे सिलेंडर

CHAPRA : छपरा निगम क्षेत्र से सटे नवीगंज बिंद टोली में सोमवार की दोपहर लगी भीषण आग में दर्जनों घर जलकर राख हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर में अचानक एक घर से लपटे निकलने लगी। इसके बाद देखते ही देखते कई घरों में आग पकड़ लिया। घरों में रखें सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे। गनीमत रही की इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन लाखों रुपए की संपत्ति जरूरआग  के हवाले हो गए हैं। घटना की जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी अमन समीर को लगी। उन्होंने फायर ब्रिगेड की पूरी टीम को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। लेकिन रास्ता पतला होने के कारण अग्निशमन वाहन आग तक नहीं पहुंच पाए। जिससे दूर से ही पाइप के माध्यम से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया।

वहीँ गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव में शार्ट सर्किट से झोपडीनुमा तीन घर में अचानक आग गई। वही इस आगलगी की घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के देखरेख में उसका ईलाज चल रहा है। झुलसे व्यक्ति की पहचान फतहां गांव निवासी अवध किशोर मांझी के रूप में की गई।

इस संदर्भ में बताया जाता है की अवध किशोर मांझी और इसके परिवार के अन्य सदस्य अपने घर में मौजूद थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी उसके झोपड़ी में पकड़ ली। जब तक आग पर काबू पाया जाता। तबतक आग पूरी तरह से फैलने लगी। इसके बाद सभी परिवार झोपड़ी को तोड़ते हुए घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाया। हालांकि आग फैलने के कारण देखते ही देखते और देखते ही देखते ज्योति देवी और हरिलाल महतो के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। वही इस आगलगी की घटना में अवध किशोर महतो का एक गाय और बकरी की झुलस कर मौत हो गई। वही तीन घर में रखे गए अनाज कपड़ा और जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख के अलावा नगद राशि जलकर राख हो गए। वही आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग और भीषण रूप ले ली।

वही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर थाना इंस्पेक्टर ओपी चौहान ने बताया की आग पर काबू पा लिया गया है। एक व्यक्ति झुलसा है। जिसका ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

छपरा से संजय भारद्वाज के साथ गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News