बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग,दो लोगों की मौत, छह लोगों को लगी गोली.सैंकड़ों राउंड फायरिंग से दहला इलाका...स्थिति तनावपूर्ण..

आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग,दो लोगों की मौत, छह लोगों को लगी गोली.सैंकड़ों राउंड फायरिंग से दहला इलाका...स्थिति तनावपूर्ण..

ARA : बिहार में बालू के कारोबार में वर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रही है। जिसमें अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब एक बार फिर से बालू माफियाओं के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं करीब छह लोग गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में  भर्ती कराया गया है।

इस बार मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां गुरूवार सुबह कमालुचक दियारा में दो गुटों में गोलीबारी हुई है। गुटों की ओर से करीब 50 राउंड गोली चलने की सूचना है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। मरनेवाले दोनों मजदूरी करने का काम करते थे। जिनका पहचानछपरा के डोरीगंज थाना के सुरथपुर निवासी विकास महतो (20) और चकिया गांव निवासी तुलसी सुदर्शन राय (40) के रूप में की गई है। विकास को तीन और सुदर्शन को चार गोलियां लगी हैं। घायलों की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। उनकी मौत के बाद परिजन में मातम पसर गया है। 

खाना खाने के बाद दोपहर को गए थे दोनों 
परिजनों के मुताबिक, बुधवार को दोपहर खाना खाने के बाद सुदर्शन और विकास बालू घाट पर काम करने के लिए गया था। गुरुवार की सुबह घाट पर गोलीबारी हो गई। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई है। विकास पांच भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। सुदर्शन सात भाइयों में चौथे नंबर का था। 

गोलीबारी की खबर लगने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारी इस मामले पर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। अधिक जानकारी आने पर खबर अपडेट कर दी जाएगी।

पहले भी हो चुकी है गोलीबारी 
पुलिस का कहना है कि कमालु चक बालू घाट पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि बालू घाट पर अपना दबदबा कायम रखने के लिए पहले भी माफिया के बीच गोलीबारी की घटना हो चुकी है। माफिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई में पहले भी मजदूरों की मौत हुई है। अक्सर माफिया लड़ाई-झगड़ा करते हैं। गुरुवार को हुई घटना में 2 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

Suggested News