बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा के घर में हुआ खूनी खेल, सास-बहू की गला रेतकर की हत्या

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दारोगा के घर में हुआ खूनी खेल, सास-बहू की गला रेतकर की हत्या

DESK : यूपी के बागपत से अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा के घर में दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने मंगलवार शाम चार बजे घर में घुसकर सास-बहू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह घटना जिले के हलालपुर गांव में हुई है। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं इस हत्याकांड के दौरान रिटायर्ड दारोगा खुद अपने बेटे से मिलने के लिए दिल्ली गए हुए थे। मामले में पुलिस नए दारोगा के छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ही इस डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है। बाद में खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि जितेंद्र खोखर दिल्ली पुलिस से दारोगा पद से सेवानिवृत्त हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में फायर ब्रिगेड में कार्यरत है। घर पर उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरोज व 25 वर्षीय पुत्रवधू वर्षा थीं। जो कि दो माह की गर्भवती थी। वर्षा के पति भी किसी काम से बाहर गए थे। शाम को घर के अंदर ही सरोज व वर्षा की हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें अलग-अलग कमरे से बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, बागपत के हलालपुर गांव में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया कि मंगलवार को जितेंद्र पेंशन के मामले में दिल्ली चला गया था। तभी घर में जितेंद्र के छोटे बेटे ने अपनी पत्नी वर्षा और मां सरोज की हत्या कर दी। उधर, ग्रामीणों ने सास-बहू की हत्या की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद बाथरूम में जाकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में उपचार कराया। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। हत्या के कारणों का भी जल्द ही पता लगाया जाएगा।


Suggested News