बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक हुई बंपर वोटिंग, 13 लोकसभा सीटों पर वोटरों में दिखा उत्साह, कन्नौज-धौरहरा सबसे आगे

उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक हुई बंपर वोटिंग, 13 लोकसभा सीटों पर वोटरों में दिखा उत्साह, कन्नौज-धौरहरा सबसे आगे

LUCKNOW : लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। आज यानी 13 मई को बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर 1710 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला देश की जनता कर रही है। कन्नौज, बहरामपुर, बेगूसराय, आसनसोल और हैदराबाद जैसी हॉट सीटों पर वोटिंग हो रही है। चौथे चरण में बिहार के पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश के आठ, महाराष्ट्र ग्यारह, उत्तर प्रदेश की तेरह, पश्चिम बंगाल के आठ, और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मतदान के अलावा, तेलंगाना की सभी सतरह लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरु है।

वहीं उत्तर प्रदेश की तेरह लोकसभा सीट शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच की जनता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रही है। वहीं सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में बंपर वोटिंग हुई है। उत्तर प्रदेश में पहले 4 घंटे में मतदान प्रतिशत 27.12 रहा। उत्तर प्रदेश के 13 लोकसभा क्षेत्र शाहजहांपुर -25.05%, खीरी -29.20%, धौरहरा -29.79%, सीतापुर -29.29%, हरदोई -27.12%, मिश्रिख 27.03%, उन्नाव -27.09%, फर्रुखाबाद -27.88%, इटावा - 24.68%, कन्नौज - 29.90%, कानपुर - 21.36%, अकबरपुर - 25.60%, बहराइच - 28.63 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

बता दें कि, लखनऊ- यूपी में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान आज हो रहा, आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। शाहजहांपुर,लखीमपुर खीरी, धौरहरा में होगा मतदान ,सीतापुर,हरदाई,मिश्रिख, उन्नाव में भी होगा मतदान ,फर्रुखाबाद,इटावा,कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। कानपुर,अकबरपुर,बहराइच लोकसभा में होगा मतदान,13  लोकसभा सीटों पर 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, कन्नौज लोकसभा में सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी हैं।

वहीं धौरहरा और हरदोई लोकसभा में 12-12 प्रत्याशी ,कानपुर और खीरी लोकसभा में 11-11 प्रत्याशी ,बहराइच और शाहजहांपुर सीट पर 10-10 प्रत्याशी ,अकबरपुर,उन्नाव और मिश्रिख सीट में 9-9 प्रत्याशी ,फर्रुखाबाद,सीतापुर और इटावा सीट में 8 -8 प्रत्याशी मैदान में हैं। 13 लोकसभा सीटों पर कुल 26588 मतदान केंद्र ,1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष करेंगे वोट ,1 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला वोटर हैं ,13 लोकसभा सीटों पर 947 थर्ड जेंडर मतदाता है। उन्नाव लोकसभा में सबसे ज्यादा 2498 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं।

Suggested News