बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू विधायक के गद्दार कहने पर भड़के भाजपा के पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, कहा जो सरकार का नहीं हुआ वह गठबंधन का क्या होगा...

जदयू विधायक के गद्दार कहने पर भड़के भाजपा के पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, कहा जो सरकार का नहीं हुआ वह गठबंधन का क्या होगा...

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह के पक्ष चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम नीतीश के जाने से पहले ही घमासान मच गया। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री के आने से पहले ही भाजपा के पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार मंच छोड़कर चले गए। जिसके बाद परबत्ता के जदयू विधायक संजीव कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई। बताया जा रहा है की यहाँ तक कह दिया की मेरे आते ही गद्दार मंच छोड़कर चले जाते है। 

हालाँकि सफाई देते हुए पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने कहा की मैं मंच संचालक को बताकर गया था। क्योंकि मेरे रिश्तेदार की अचानक मृत्यु हो गयी थी। उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए मेरे परिवार के सभी लोग पहुंचे थे। जिसके बाद मुझे भी जाना पड़ा। हालाँकि बाद में पता चला की मेरे जाने के बाद परबत्ता विधायक ने मुझे गद्दार कहा और कहा की भोला बाबू के चुनाव से लेकर गिरिराज सिंह चुनाव में मैंने गद्दारी की है। 

उन्होंने कहा की मेरा ऐसा चरित्र नहीं है। जबकि पूरा बिहार जानता है की वह ऐसा विधायक है, जो अपनी ही पार्टी की सरकार को गिराना चाहता था। डीएसपी पकड कर उसे विधानसभा में ले गए थे। वह खगड़िया के एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। महबूब अली कैसर के साथ भी साजिश करते रहे।

कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यक्रम में भी वे सभा में नहीं आये। उपमुख्यमंत्री के मंच का भी बहिष्कार किया। रजनीश ने कहा की संजीव का भाई कांग्रेस का एमएलसी है, वह खगड़िया में विरोध कर रहा है। बेगूसराय में विरोध कर रहा है। आज बछवारा में उसने जो बात कहा वह उसके अहंकार को दर्शाता है।   

Suggested News