बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया पुलिस 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार, ट्रक लूट कांड सहित दर्ज हैं कई मामले

गया पुलिस 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार, ट्रक लूट कांड सहित दर्ज हैं कई मामले

GAYA : गया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 50 हज़ार रूपये के इनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र जनकपुर देवी स्थान के रहने वाले विशाल कुमार की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल क्षेत्र से की गई है।

उन्होंने कहा की यह अपराधकर्मी पिछले साल चाकन थाना क्षेत्र के डुमरी मोड़ के पास ट्रक लूट कांड मामले में भी शामिल था। उसे महाराष्ट्र के नागपुर से विशाल को गिरफ्तार गया है। जिसमें पुलिस को इसकी तलाश थी। वहीं इस अपराधकर्मी विशाल कुमार के द्वारा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनतई का भी मामला दर्ज है। 

बताते चलें की लोकसभा चुनाव को लेकर जिले की पुलिस एक्शन मोड में हैं। हालाँकि गया लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हो गया है। लेकिन आये दिन पुलिस कुख्यात अपराधियों की धड़ पकड में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 50 हज़ार के इनामी अपराधी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पिछले कई दिनों से पुलिस तलाश रही थी। 

गया से मनोज की रिपोर्ट  

Suggested News