बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में खेत में बकरी जाने के विवाद में पाटीदारों ने महिला को पीट-पीटकर किया जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत

गोपालगंज में खेत में बकरी जाने के विवाद में पाटीदारों ने महिला को पीट-पीटकर किया जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत

GOPALGANJ : जिले के ऊंचका गांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया गांव में खेत में बकरी चले जाने के विवाद एक महिला को उसके ही पाटीदारी द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वही पुलिस  शव को पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतका की पहचान ऊंचका गांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया गांव निवासी उमा प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी पासपति देवी के रूप मे की गई। 

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है की मृतका के पाटीदार से पूर्व से 12 कट्टा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच मृतका के बकरी आरोपी के खेत मे चली गई थी। इसको लेकर आरोपियों ने बकरी कर ईंट से मार दिया। जिससे बकरी चिल्लाने लगी। इस दौरान मृतका के बहु ने इसका विरोध किया। लेकिन आरोपी उससे उलझ गए। इस बीच मृतका महिला भी मौके पर पहुंचके गई। दोनों पक्षों में विवाद हो गई। 

विवाद के बाद आरोप है की आरोपियों द्वारा लात घुसे से महिला की पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे अन्य परिजनों द्वारा ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन ईलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। इस संदर्भ में मृतका के बहू आरती देवी ने बताया की आरोपियों ने पहले मुझे मारपीट किया। इसके बाद मेरी सास बचाने गई। जिसके साथ भी लात घुसा से पेट पर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई। 

इस मामले में आठ लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस संदर्भ में ऊँचकागांव थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया की खेत में बकरी चले जाने के कारण विवाद में मारपीट हुई थी। महिला पूर्व से बीमार भी थी। लेकिन आज महिला की ईलाज के दौरान मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News