बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी अयोध्या, रामलला का करेंगी दर्शन, हनुमान आरती में भी होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी अयोध्या, रामलला का करेंगी दर्शन, हनुमान आरती में भी होंगी शामिल

अयोध्या- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या आ रही हैं. राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करेंगी. रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति कुबेर टीला पर शिव मंदिर में भी पूजा करेंगी. यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से संरक्षित है.

राष्ट्रपति अयोध्या में  करीब चार घंटे रहेंगी. राष्ट्रपति के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्‍था कड़ी कर दी गई है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि एक मई को राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान आम भक्त भी मंदिर में दर्शन-पूजन करते रहेंगे.  प्रयास किया जा रहा है कि राष्ट्रपति के आने से आम लोगों को कोई असुविधा न हो.

वहीं राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने की वजह से आमंत्रित नहीं किया गया. अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने  राहुल गांधी के उस बयान को झूठा बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को स्मरण कराना चाहूंगा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर आमंत्रित किया गया था.


Suggested News