बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में हाईवा की चपेट में आने से रिटायर्ड दारोगा की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर बवाल

भागलपुर में हाईवा की चपेट में आने से रिटायर्ड दारोगा की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जमकर बवाल

BHAGALPUR : जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के समीप एनएच 80 मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार दोपहर शिमला कंपनी के हाईवे ने रिटायर्ड दारोगा मोहम्मद मुर्शीद आलम को धक्का मार दिया। जिसके बाद मुर्शीद आलम का मौत घटनास्थल पर ही हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर सुल्तानगंज ,अकबरनगर ,शाहकुंड थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझाकर मामला को शांत कराया और 4 घंटे बाद सड़क जाम को हटाया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा के चालक पवन सिंह का जमकर पिटाई कर दिया। जिससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक पवन सिंह को गंभीर अवस्था में उसे मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि जब तक नहीं दिया जाएगा। तब तक सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद मौके पर अंचलाधिकारी रवि कुमार, सुलतानगंज, शाहकुण्ड,अकबरनगर थाना पुलिस  एवं शिमला कंपनी के कई कर्मी मौके पर पहुंच कर मुआवजा राशि देने का आश्वासन देने के बाद सड़क जाम को हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  मायागंज भेज दिया। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News