बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भगवान श्रीकृष्ण से की हजारों महिलाओं का यौन शोषण करनेवाले रेवन्ना की तुलना, कर्नाटक के मंत्री बोले - गिनीज बुक में लिखाना चाहते थे नाम

भगवान श्रीकृष्ण से की हजारों महिलाओं का यौन शोषण करनेवाले रेवन्ना की तुलना, कर्नाटक के मंत्री बोले - गिनीज बुक में लिखाना चाहते थे नाम

PATNA : सेक्स स्केंडल मामले में देश छोड़ कर फरार पूर्व प्रधानमंत्री के पोते व जेडीएस सांसद प्रज्जवल रेवन्ना के खिलाफ इंटरनेशनल लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद अब उसकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के एक मंत्री ने रेप के आरोपी सांसद की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से कर दी है। जिसके बाद अब भाजपा ने इसे हिंदू देवी देवताओं का अपमान बताया है और मंत्री के बयान का विरोध शुरू हो गया है।

श्रीकृष्ण का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं। 

कर्नाटक के आबकारी मंत्री आरबी तिम्मापुर ने एक चैनल को बयान दिया है कि ''यह पेनड्राइव मामला, देश में इससे बुरा कुछ नहीं हुआ है.यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकता है. भगवान श्रीकृष्ण महिलाओं के साथ भक्तिभाव से रहते थे. लेकिन प्रज्वल के मामले में ऐसा नहीं था.मुझे लगता है कि वह उस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता है.''

रामप्पा तिम्मापुर ने यहाँ महिलाओं को धमकाने, उन्हें प्रताड़ित करने और उनका यौन शोषण करने वाले आरोपित सांसद प्रज्वल रेवन्ना की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से की। कॉन्ग्रेस नेता का इशारा संभवतः भगवान कृष्ण से सम्बन्धित उस कहानी से था, जिसमें कहा जाता है कि उनके 16000 रानियाँ थीं।

यहाँ मंत्री ने यह कहने की कोशिश भी की कि हिन्दुओं के लिए आराध्य श्रीकृष्ण यौन शोषण जैसे घृणित कृत्य में लिप्त थे और उसका उन्होंने रिकॉर्ड बनाया था। इसी रिकॉर्ड को यौन शोषण आरोपित सांसद प्रज्वल रेवन्ना तोड़ना चाहता था।

बता दें कि कुछ दिन पहले रेवन्ना का एक पेन ड्राइव सामने आया है। जिसमें लगभग तीन हजार महिलाओं के अश्लील वीडियो थे। इनमें कई महिलाएं अधिकारी वर्ग की भी बताई गई थी। मामला सामने आते ही रेवन्ना देश छोड़कर फरार हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक सरकार ने इस मामले में जांच बैठा दिया है। साथ ही रेवन्ना को उनकी पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

Suggested News