बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दूल्हे की गाड़ी ने सड़क किनारे काम कर रहे तीन मजदूरों को कुचला, मचा कोहराम

दूल्हे की गाड़ी ने सड़क किनारे काम कर रहे तीन मजदूरों को कुचला, मचा कोहराम

SASARAM:  बिहार में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है। जहां दूल्हे की गाड़ी ने तीन मजदूरों को कुचल दिया है। वहीं इस घटना में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं दो की हालात गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, मामला सासाराम-आरा पथ के संझौली का है। जहां एक दूल्हे की गाड़ी ने सड़क मरम्मती का काम कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायल मजदूर कवि कुमार तथा एक अन्य युवक बंटी कुमार को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल लाया गया है।

वहीं बृजेश कुमार की मौत हो गई है। बताया जाता है कि संजौली के पास एक दूल्हा दुल्हन की गाड़ी ने सड़क के किनारे वाइट पेंटिंग कर रहे मजदूरों को धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही ब्रजेश की मौत हो गई। जबकि मजदूरों से काम करवा रहे बंटी कुमार को भी चोट लगी है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News