बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में भूसा रखने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, युवती समेत चार लोग हुए जख्मी

गोपालगंज में भूसा रखने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, युवती समेत चार लोग हुए जख्मी

GOPALGANJ : जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच भूसा रखने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे एक पक्ष से युवती समेत चार लोग जख्मी हो गए। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।

तत्काल ईलाज के लिए उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों के देखरेख में उनका चल रहा है। जख्मी लोगो में अहियापुर रामपुर गांव निवासी राजेश शर्मा की बेटी सोनम कुमारी, राम प्रसाद शर्मा के बेटा राजेश शर्मा, राजेश शर्मा के बेटा नीरज शर्मा और पत्नी लीलावती देवी शामिल है।

घटना के संदर्भ में जख्मी नीरज शर्मा ने बताया की हम लोग अपने ननिहाल में ही रहते है। क्योंकि नानी के कोई बेटा नहीं था। दो बेटी ही है। इस लिए हमलोग नाना के यहां ही बस गए। लेकिन नाना के पाटीदार अक्सर विवाद करते रहते थे। इसी बीच अपने जमीन पर भूंसा रखने के लिए बेदी का निर्माण कर रहे थे। तभी आरोपियों ने बेदी बनाने से मना करते हुए विवाद करने लगे। 

इसका विरोध करने पर लाठी डंडे से हमला कर दिया गया। जिसमे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वही सभी जख्मी लोगो को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। इस संदर्भ में विजयीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की मारपीट हुई है। कुछ लोगो को चोट लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News