बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा 70 साल से राम मंदिर को भटका रहे थे, पीएम मोदी ने जय श्रीराम कर दिया

बेगूसराय में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा 70 साल से राम मंदिर को भटका रहे थे, पीएम मोदी ने जय श्रीराम कर दिया

BEGUSARAI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की गिरिराज सिंह के पास जो डिपार्टमेंट है। उससे सेवा, सुरक्षा और कल्याण का काम गिरिराज सिंह ने किया। बिहार सहित उत्तर प्रदेश में एक करोड़ गरीब माताओं को लखपति दीदी बनाने का काम गिरीराज सिंह ने किया। जबकि पीएम मोदी ने 3 करोड़ आवास बनाया। ढाई करोड़ आवास ग्रामीण क्षेत्र में आवास बनाने का काम गिरिराज सिंह ने किया।

कहा की घोषणा पत्र, संकल्प पत्र में भी मोदी जी ने तय किया है की तीसरी बार 3 करोड़ और लखपति दीदी बनायेगे। गरीबों के लिए 4 करोड़ आवास बनाये हैं। तीसरी बार और 3 करोड़ आवास बनाने का काम करेंगे। ईडी गठबंधन यदि चुन कर आये तो उनका प्रधानमंत्री कौन होगा। यह पता है किसी को। लालू, ममता, अरविन्द केजरीवाल की लालू। 

अमित शाह ने कहा की 70 साल से कांग्रेस, लालू जी और कम्युनिस्ट पार्टी राम मंदिर को भटका रहे थे। लेकिन मोदी जी ने जय श्री राम कर दिया। कहा की राहुल गाँधी, सोनिया, तेजस्वी यादव सभी को निमंत्रण भेजा था। लेकिन अपने वोट बैंक को लेकर प्राण प्रतिष्ठान में नहीं गए। घमंडिया गटबंधन वोट बैंक के लिए प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गया। कहा की कश्मीर हमारा है, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे साहब कहते हैं की दूसरे राज्य वालो को कश्मीर से क्या मतलब। लेकिन कश्मीर के लिए बच्चे-बच्चे जान दे सकते हैं। धारा-370 को नरेन्द्र मोदी ने हटाने का काम किया। राहुल बाबा कहते हैं की 370 को मत हटाओ। कश्मीर में खून की नदियां बह जाएगी। राहुल बाबा खून की नदियां छोड़ों किसी को कंकड़ चलाने की औकात नहीं है। देश से आतंकवाद को समाप्त किया। कहा की 10 साल से पाकिस्तान से कई आते थे। बम धमाके कर के चले जाते थे। इस बार मोदी जी ने 10 दिन में ही सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवाद को समाप्त कर किया। 

उन्होंने कहा की बिहार नक्सलवाद से पीड़ित था। पूरे बिहार में मोदी जी ने नक्सलवाद समाप्त करने का काम किया। कम्यूनिस्ट ने ही रिफाइनरी को तंग करने का काम किया। रिफाइनरी की क्षमता को डेढ़ गुना बढ़ाने का काम किया।  फर्टिलाइजर को कम्युनिस्ट ने बंद कराने का काम किया। चारा चुराने वाली सरकार जाने के बाद नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को आगे बढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा।  

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट


Suggested News