CM REKHA GUPTA CABINET - दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, बिहार के डा. पंकज को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

CM REKHA GUPTA CABINET - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। शपथ ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद मंत्रियों के विभागों की घोषणा की गई। इसमें बिहार के डा. पकंज को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है।

CM REKHA GUPTA CABINET - दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, बिहार के डा. पंकज को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

NEW DELHI - दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार में वापसी हुई है। रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम चुना गया है।  इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त, प्लानिंग, रेवन्यू, विजिलेंस अपने पास रखा है।

वहीं सात लोगों को मंत्री बनाया गया है। वहीं देर शाम इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। इनमें बिहार के रहनेवाले डा. पंकज कुमार सिंह को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें परिवहन और सूचना प्रावैधिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

वहीं प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, संसदीय कार्य, वाटर और गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। कपिल मिश्रा को कानून, श्रम, कला और पर्यटन विभाग का मंत्री बनाया गया है। 

Editor's Picks