केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 मजदूर हुए हादसे का शिकार, दूर-दूर तक फैला काले धुएं का गुबार

Chemical factory blast - फोटो : news4nation

Chemical factory : एक केमिकल फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 16 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। यह घटना गुजरात के झगड़िया स्थित Gujarat Industrial Development Corporation (GIDC) क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अजय मीणा ने बताया कि आग दोपहर करीब 1 बजे Metropolitan Eximchem Private Limited में लगी। सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।


उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कई फायर टेंडर और एंबुलेंस तैनात हैं और आग बुझाने का काम लगातार जारी है। आग पर काबू पाने के लिए अंकलेश्वर स्थित डिजास्टर प्रिवेंशन एंड मैनेजमेंट सेंटर से भी दो फायर टेंडर मंगाए गए हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री से उठता काले धुएं का घना गुबार काफी दूर से देखा जा सकता था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है।