दिल्ली में JDU सांसदों की अहम बैठक, नीतीश कुमार के आवास पर जुटे सांसद, संजय झा भी मौजूद
JDU MPs Meeting: राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के सांसदों की अहम बैठक चल रही है।....
JDU MPs Meeting: राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के सांसदों की अहम बैठक चल रही है। यह बैठक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित की जा रही है। बैठक में JDU के सांसदों के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद हैं।
बैठक को राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें पार्टी से जुड़े अहम मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
नीतीश कुमार के आवास पर सांसदों के जुटने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बैठक में बिहार से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी मंथन होने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल सभी की नजर बैठक में होने वाली चर्चा और इसके बाद सामने आने वाले फैसलों पर टिकी है।
रिपोर्ट- धीरज कुमार सिंह