Jantar Mantar protest: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह का नया वीडियो वायरल, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Jantar Mantar protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है।...

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह ने मांगी माफी- फोटो : social Media

Jantar Mantar protest:  नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रुचिका सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रुचिका सिंह हाथ जोड़कर पूरे देश से माफी मांगती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में रुचिका सिंह कहती हुई दिखाई दे रही है कि, "मैं सिर्फ 15 साल की हूं। मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं है। मैंने बहुत सी गलत बातें कही हैं।" उसने अपनी गलती को पहली और आखिरी गलती बताते हुए देशवासियों से क्षमा मांगी। वीडियो में वह कहती है कि उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है और वह खुद को भी नहीं देख पा रही है। उसने लोगों से उसे माफ करने की अपील की।

वीडियो में रुचिका टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही है और हाथ जोड़कर माफी मांग रही है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। मामले को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां अपनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

बता दें जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी  के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत में युवती की उम्र 25 वर्ष बताई गई थी और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान रुचिका सिंह को लेकर कुछ अन्य जानकारियां भी सामने आई हैं।

 बताया जा रहा है कि उसने नोएडा के एक सैलून में नेल आर्ट की ट्रेनिंग ली थी। सैलून में उसने अपना नाम मैनसिल जैन बताया था। सैलून संचालक द्वारा बार-बार आधार कार्ड मांगे जाने के बाद उसने नौ दिन में ही तीन महीने की ट्रेनिंग छोड़ दी थी। फिलहाल यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा में बना हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम, वीडियो की वास्तविकता और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।