ईरान मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी पर सोनिया गांधी का प्रहार, पीएम मोदी को जनकर सुनाया, संसद में चर्चा की मांग तेज

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि इस “स्तब्ध कर देने वाली घटना” के बावजूद नई दिल्ली की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

Sonia Gandhi slams narendra Modi- फोटो : news4nation

Sonia Gandhi :  कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर विदेश नीति को लेकर तीखा हमला बोला है। एक प्रमुख दैनिक में प्रकाशित अपने लेख में उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की कथित ‘लक्षित हत्या’ पर भारत सरकार की चुप्पी को “जिम्मेदारी से पीछे हटना” करार दिया है। अपने लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि एक मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष की हत्या समकालीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों में गंभीर दरार का संकेत है। उन्होंने उल्लेख किया कि एक मार्च को ईरान ने पुष्टि की कि उसके सर्वोच्च नेता की अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए लक्षित हमलों में मौत हो गई। उनके अनुसार, ऐसी घटना न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी गहरा झटका है।


कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि इस “स्तब्ध कर देने वाली घटना” के बावजूद नई दिल्ली की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने न तो हत्या की निंदा की और न ही ईरान की संप्रभुता के उल्लंघन पर कोई कड़ा बयान दिया।


सोनिया गांधी ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में इस मुद्दे पर खुली और बिना टालमटोल की चर्चा की मांग की है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में आ रहे बदलाव और तनाव पर भारत को अपनी नैतिक शक्ति को “पुनः खोजने” और स्पष्ट प्रतिबद्धता के साथ सामने आने की आवश्यकता है।


राजनीतिक हलकों में इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि भारत का रुख पारंपरिक संतुलन से हटकर एकतरफा दिखाई दे रहा है, जबकि सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


माना जा रहा है कि बजट सत्र के आगामी चरण में इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।