Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर सुबह सुबह फायरिंग, 25 से 30 राउंड हुई गोलीबारी, मचा हड़कंप

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर सुबह सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। एल्विश के घर पर कई राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग - फोटो : social media

Elvish Yadav News:  चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर सुबह सुबह फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई है। मिली जानकारी अनुसार एल्विश यादव के हरियाणा के गुरुग्राम में स्थिति आवास पर गोलीबारी की गई है। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच एल्विश के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 

एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी अनुसार घटना के समय एल्विश यादव की माँ सुषमा यादव घर में मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने एल्विश के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। खबरों की मानें तो एल्विश के घर पर कई राउंड गोलियां चली है। घटना के लेकर एल्विश यादव के पिता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वो लोग घर सो रहे थे हालांकि एल्विश घर में मौजूद नहीं है। एल्विश के पिता ने बताया कि अपराधियों ने करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां 

बताया जा रहा है कि बाइक सवार 3 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर गुरुग्राम पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं एल्विश के माता-पिता घर में मौजूद थे जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। फिलहाल ना ही हमलावरों की पहचान हुई है और ना ही किस कारण गोलीबारी की गई है। इसका पता चल पाया है। वहीं सुबह सुबह एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। मालूम हो कि एल्विश यादव बिग बॉस और लाफटर सेफ के विजेता रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैंस लिस्ट लंबी है।