पंजाब में नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना जारी, विधानसभा चुनाव के पहले आप- कांग्रेस को बढ़त, भाजपा की अग्निपरीक्षा

राज्य में 26 मई को आठ नगर निगमों -मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के साथ 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 102 स्थानीय निकायों के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान हुआ था।

municipal elections in Punjab- फोटो : news4nation

Punjab :  पंजाब में स्थानीय शासन की दिशा तय करने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना (Counting) शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। राज्य के कुल 102 स्थानीय निकायों के भाग्य का फैसला आज होने जा रहा है। अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में 26 मई को आठ नगर निगमों -मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के साथ 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 102 स्थानीय निकायों के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान हुआ था।


नगर निगम चुनावों में सत्ताधारी AAP आगे चल रही है, आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अभी तक AAP 131 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक का आंकड़ा इस तरह है: AAP: 131, कांग्रेस: 28, SAD: 28, BJP: 2 और अन्य: 36 सीटों पर बढत के साथ हैं. यह आंकड़ा सुबह करीब 11 बजे तक का है. 


इस चुनाव में 63.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 7,554 उम्मीदवार मैदान में हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को पंजाब में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर दो सूक्ष्म पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो संबंधित जिले के सामान्य पर्यवेक्षक की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इससे पहले विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। इन निकाय चुनावों को सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।