Crime News: बंद घर से मिली 5 लोगों की लाश, इलाके में मचा कोहराम, सुसाइड नोट देख पुलिस के उड़े होश....
Crime News: सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Crime News: एक घर से 5 लाशें बरामद हुई। जिसके देख इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस को लाशों के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। दरअसल, पूरा मामला यूपी के मथुरा जिले का है। जहां महावन क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव मिला। मृतकों के पास दूध से भरे गिलास मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सभी ने दूध में जहर मिलाकर एक साथ आत्महत्या की है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
5 लोगों को मिली लाश
मृतकों में 35 वर्षीय मनीष, उनकी 32 वर्षीय पत्नी सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो साल का बेटा पंकज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। सुबह जब परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकला तो परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। घर के अंदर जाकर देखा गया तो सभी के शव पड़े मिले, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर की रसोई की दीवार पर एक कथित सुसाइड नोट जैसा संदेश लिखा मिला है, जिसमें “हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं” लिखा बताया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस मामले में आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, मनीष खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके घर के पास ही उनके दो अन्य भाई रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।