बिग बॉस फेम यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश! तेज रफ्तार कार को बीच सड़क पर ठोका, वजह जान दंग रह जाएंगे

N4N Desk: बिग बॉस फेम यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश की है। यूट्यूबर ने लाइव आकर अपने घर वालों से कहा कि अगले जन्म में आउं तो मुझे प्यार देना और अपनी कार को बीच सड़क पर ठोक दी। यूट्यूबर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यूट्यूबर ने की सुसाइड की कोशिश! - फोटो : social media

N4N Desk: मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आ रही है। बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक मशहूर यूट्यूबर ने कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की है। चकाचौंध भरी जिंदगी के पीछे छिपे इस डरावने कदम ने उनके लाखों प्रशंसकों और साथी कलाकारों को सन्न कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती खबरों के मुताबिक, यह घटना बीच सड़क पर हुई जहाँ यूट्यूबर ने अपनी कार की रफ्तार को अचानक तेज किया और उसे अनियंत्रित होकर एक जोरदार टक्कर मार दी। 

बीच सड़क पर कार को ठोका 

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत फिलहाल बेहद नाजुक बनी हुई है और वे जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर कोहराम मचा हुआ है और लोग उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। दरअसल, यह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया के चर्चित चेहरे और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें ‘यूके07 राइडर’ के नाम से जाना जाता है। 

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई

जानकारी अनुसार शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की खबर सामने आते ही उनके लाखों प्रशंसक चिंतित हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर अनुराग डोभाल अपनी फॉर्च्यूनर कार से दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद सीमा क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर और सुरक्षा घेरे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि अनुराग डोभाल काफी तनाव में थे और यह हादसा आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा हो सकता है। हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मेरठ से दिल्ली रेफर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अनुराग को तुरंत मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि हादसा दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अनुराग डोभाल का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

पहले भी जताई थी मानसिक परेशानी

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से अनुराग डोभाल सोशल मीडिया पर मानसिक तनाव और प्रताड़ना की बात करते रहे थे। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी वह कई विवादों में घिरे रहे। उनके करीबियों का मानना है कि लगातार ट्रोलिंग और मानसिक दबाव के कारण वह परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अनुराग डोभाल के परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है।