अपनी शादी में दूल्हे ने खुद करने लगा मंत्रोच्चारण, विवाह मंडप में दूल्हे की प्रतिभा देख हैरान रह गए पंडित और बाराती

अपनी शादी में दूल्हे ने खुद सारे मंत्र पढ़े और सारी रस्मों को पूरा किया। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग दूल्हे की इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अपनी शादी में दूल्हे ने खुद करने लगा मंत्रोच्चारण, विवाह मंडप में दूल्हे की प्रतिभा देख हैरान रह गए पंडित और बाराती

N4N DESK - विवाह मंडप में पुजारी और वर वधू पक्ष के लोग तब हैरान रह गए, जब दूल्हे ने खुद ही शादी का मंत्रोच्चारण करना शुरू कर दिया। इस दौरान दूल्हे ने पूरे रस्मों के साथ अपनी शादी संपन्न कराई। वहीं शादी में आए लोगों ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। अब इस अनोखी शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

यह अनोखी उत्तराखंड के जिला हरिद्वार में गांव कुंजा बहादुरपुर निवासी अनिल कुमार के घर हुई। उनकी बेटी की बारात 19 जनवरी को रामपुर मनिहारान के मुहल्ला कायस्थान से आई थी। दूल्हा बने विवेक कुमार और दुल्हन ने पहले जयमाला स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहनाया, फिर विवाह मंडप में दोनों शादी की रस्म पूरी करने के लिए पहुंचे। पंडित जी फेरे कराने की तैयारी में थे। 

इस दौरान दूल्हे ने पंडित जी से कहा कि वह अपने विवाह के संस्कार खुद ही संपन्न कराएगा और मंत्र आदि भी खुद ही पढ़ेगा। यह सुनकर लोग दंग रह गए। दूल्हा विवेक ने खुद मंत्रोच्चारण के साथ दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। वहीं दूल्हन ने माइक थाम रखा था।

धार्मिक कर्मकांड में विवेक ने बताई अपनी आस्था

विवेक पहले समाचार पत्र वितरक था। अब गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा है। विवेक ने बताया कि उसकी धार्मिक कर्मकांड में गहरी आस्था है। इसके चलते ही उसने वैदिक मंत्र सीखे हैं। विवेक की शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

,

Editor's Picks