West Bengal oath ceremony: बंगाल में भगवा सरकार का काउंटडाउन, कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शपथ समारोह से पहले बढ़ी हलचल

West Bengal oath ceremony: भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं और ऐलान किया है कि 9 मई को नई सरकार शपथ लेगी।...

बंगाल में भगवा सरकार का काउंटडाउन- फोटो : social Media

West Bengal oath ceremony: पश्चिम बंगाल की सियासत में ऐतिहासिक उलटफेर के बाद अब सबकी निगाहें नई सरकार के गठन पर टिक गई हैं। भाजपा  ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं और ऐलान किया है कि 9 मई को नई सरकार शपथ लेगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है आखिर बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने साफ किया है कि शपथ ग्रहण समारोह 9 मई, शनिवार को आयोजित होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन रवींद्रनाथ टैगोर  की जयंती भी है, जिससे इस तारीख को और भी प्रतीकात्मक महत्व मिल रहा है। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर इस चयन के पीछे की वजह नहीं बताई गई है।

सीएम पद की रेस में सबसे आगे नाम सुवेन्दु अधिकारी ने चुनाव में ममता बनर्जी के बारे में बताया को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया था। फिर भी पार्टी अभी पत्ते खोलने के मूड में नहीं दिख रही।उधर, दिल्ली में भी सियासी हलचल तेज है। खबर है कि पीएम मोदी जल्द ही अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। साथ ही राजनाथ सिंह के कोलकाता जाकर विधायकों से मुलाकात करने की भी चर्चा है।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाई से मिले फीडबैक के आधार पर ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षकों और स्थानीय नेताओं की राय भी अहम भूमिका निभाएगी।अब 9 मई करीब है, मंच तैयार है, लेकिन ‘चेहरा’ अब भी परदे के पीछे है। ऐसे में बंगाल की राजनीति में सस्पेंस अपने चरम पर पहुंच चुका है कौन संभालेगा सत्ता की कमान, इसका जवाब बस कुछ ही घंटों में सामने होगा