Ara liquor Case: आरा में श्रमजीवी एक्सप्रेस से 2.25 लीटर विदेशी शराब बरामद, महिला यात्री गिरफ्तार

Ara liquor Case: आरा में श्रमजीवी एक्सप्रेस से 2.25 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला यात्री राखी वर्मन को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

रेल यात्रा में शराब ले जा रही महिला यात्री गिरफ्तार- फोटो : news4nation

Ara liquor  Case: भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन पर 11 मई 2026 को एक महिला यात्री से विदेशी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में जांच के दौरान एक महिला यात्री के ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग के अंदर से करीब 2.25 लीटर विदेशी शराब मिली।

पकड़ी गई महिला की पहचान राखी वर्मन (उम्र करीब 27 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पटना जिले के बेउर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।रेलवे पुलिस ने शराब बरामद करने के बाद महिला को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना आरा लाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत केस

रेल थाना आरा में कांड संख्या 119/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। फिलहाल बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी महिला से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क क्या है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट