Bhojpur Murder: भोजपुर में शादी से पहले युवक की गला रेतकर हत्या! प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

Bhojpur Murder: भोजपुर में शादी से पहले 24 साल के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है। इसे प्रेम प्रसंग के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

भोजपुर में खौफनाक वारदात!- फोटो : news4nation

Bhojpur Murder: भोजपुर के सहार इलाके में तिलक के 7 दिनों के पहले दूल्हे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दूल्हे की लाश एक पुल के किनारे से बरामद की गई। गले पर धारदार हथियार से दो इंच जबकि सिर पर करीब 3 इंच गहरा घाव है। मृतक की पहचान 24 साल के भीम कुमार राम के रूप में हुई है। भीम संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला था। 15 दिन बाद उसकी शादी होनी थी।

मृतक के भाई ने बताया, मेरे भाई की शादी एक लड़की से तय हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और फिर उनका अफेयर शुरू हो गया। इसी बीच मेरे भाई की दूसरी जगह शादी तय हो गई।भाई की प्रेमिक की बहन ने धमकी दी थी कि तुम्हारे भाई को काट डालूंगी।मृतक की पहचान 24 साल के भीम कुमार राम के रूप में हुई है। भीम संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला था। 15 दिन बाद उसकी शादी होनी थी।

प्रेमिका की बहन ने दी थी धमकी

मृतक के भाई ने बताया, मेरे भाई की शादी एक लड़की से तय हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और फिर उनका अफेयर शुरू हो गया। इसी बीच मेरे भाई की दूसरी जगह शादी तय हो गई। भाई की प्रेमिका की बहन ने धमकी दी थी कि तुम्हारे भाई को काट डालूंगी। भीम बेंगलुरु में एक फैक्ट्री में काम करता था। अपनी शादी की तैयारियों को लेकर हाल ही में गांव लौटा था। उसकी शादी गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव के रहने वाले बैजनाथ राम की बेटी लालसा से तय हुई थी। 7 दिन बाद यानी 29 अप्रैल को तिलक और 6 मई को शादी होनी थी। 

शादी को लेकर खुशी का माहौल था

परिवार में शादी को लेकर खुशी का माहौल था और तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, लेकिन इस खुशी के बीच अचानक भीम की हत्या हो गई।मृतक के भाई अर्जुन राम ने बताया कि हम दोनों भाई बेंगलुरु की फैक्ट्री में साथ काम करते थे। 2 अप्रैल को शादी की तैयारियों के लिए मैं गांव आ गया था।पीरो SDPO केके सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा