Ara Election: आरा में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, डीएम ने किया वेयरहाउस निरीक्षण

Ara Election: भोजपुर के आरा में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।

आरा में चुनावी तैयारियां शुरू- फोटो : social media

Ara Election:  बिहार के भोजपुर जिले के Ara में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी Tanay Sultania ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लॉग बुक के रखरखाव, प्रवेश और निकासी नियंत्रण प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, अग्निशमन यंत्रों और बैकअप सिस्टम की स्थिति की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस में होने वाली हर गतिविधि का रिकॉर्ड पूरी सख्ती के साथ दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना अनुमति कोई भी अपने निर्धारित स्थान को न छोड़े और वेयरहाउस की 24 घंटे लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वेयरहाउस की साफ-सफाई

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की साफ-सफाई और व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर हमेशा स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रहना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत कई संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्व पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ निभाने का निर्देश दिया।