Bhojpur liquor seizure: भोजपुर में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन! 61.56 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Bhojpur liquor seizure: भोजपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 61.56 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया और एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।

शराब माफिया पर कार्रवाई!- फोटो : news4nation

Bhojpur liquor seizure: भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग की टीम छापेमारी और वाहन जांच अभियान चला रही है। इसी दौरान 1 मई 2026 को एक बड़ी सफलता मिली। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर (आरा) को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक कार के जरिए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब आरा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और जांच अभियान शुरू किया गया।

जांच के दौरान बक्सर-आरा-पटना फोरलेन NH-922 पर रतनपुर यात्री शेड के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। यह इलाका मुफ्फसिल थाना, जिला भोजपुर के अंतर्गत आता है। जब कार की तलाशी ली गई तो सीट के अंदर छुपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। खास बात यह रही कि कार पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान बबलू कुमार के रूप में हुई है, जो बिहियां थाना क्षेत्र के एटाढ़ी गांव, वार्ड नंबर 01 का रहने वाला है।

कौन सी शराब बरामद हुई?

बरामद शराब में Royal Stage Superior Whisky (750 ml) की 36 बोतलें मिलीं, जो कुल 27 लीटर होती हैं। इसके अलावा Officer's Choice Original Whisky (180 ml) की 192 बोतलें बरामद हुईं, जो कुल 34.56 लीटर है। इस तरह कुल 228 बोतलें यानी 61.560 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इन सभी बोतलों पर For Sale in Uttar Pradesh लिखा हुआ था, जिससे साफ है कि यह शराब बिहार में अवैध रूप से लाई जा रही थी। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ गृहरक्षक और सैप बल के जवान शामिल थे। मद्यनिषेध विभाग का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

आरा से आशीष की रिपोर्ट