Bhojpur road accident: भोजपुर में टेंपू पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल! कई की हालत गंभीर
Bhojpur road accident: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र में देकूड़ा मोड़ के पास सवारी से भरी टेंपू पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। कई घायलों को गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
Bhojpur road accident: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में गुरुवार (12 मार्च 2026) को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देकूड़ा मोड़ के पास सवारी से भरी एक टेंपू सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टेंपू सवारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी सवारी गाड़ी को बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन मोड़ दिया। अचानक मोड़ने से टेंपू का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
इस दुर्घटना में रतनार गांव के रहने वाले जालीम अंसारी, अगिआंव बाजार की अनिता कुमारी, बसौरी गांव के धनजी कुमार और शीला देवी, हरपुर गांव की रीना देवी, नगरव गांव की नैना देवी, किरण देवी, आरती देवी और अमरावती देवी सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा