Bhojpur Heroin Seized: भोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69.48 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ के साथ 2 गिरफ्तार
Bhojpur Heroin Seized: भोजपुर के जगदीशपुर में पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। 69.48 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ, 75,464 रुपये और बाइक बरामद हुई।
Bhojpur Heroin Seized: भोजपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर थाना क्षेत्र से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 69.48 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ, 75,464 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, उसे जगदीशपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इतरारी (आरा)। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर सिकरहटा थाना क्षेत्र के बनास नदी पुल के समीप बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि जख्मी साला का इलाज परिजन निजी अस्पताल में करा रहे हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में जगदीशपुर थाना कांड संख्या 320/26 दर्ज किया है। यह मामला 30 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, नकद राशि और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
जिले में नशे के खिलाफ अभियान
भोजपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जगदीशपुर इलाके में यह कार्रवाई की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा