शराब के नशे ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार: जुड़वा बच्चों का चेहरा तक नहीं देखा और फंदे से झूल गया युवक, वजह चौंका देगी!

भोजपुर के एरौड़ा में शराब के नशे के कारण हुए विवाद के बाद 24 वर्षीय अनिल मांझी ने फांसी लगा ली। पत्नी के रोकने और मारपीट से उपजे तनाव ने ली युवक की जान ले ली।

Arrah : जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एरौड़ा गांव में शराब के नशे और घरेलू विवाद ने एक और जान ले ली। 24 वर्षीय युवक अनिल मांझी ने रविवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता गांव में ही विकास मित्र के पद पर तैनात हैं।

जुड़वा बच्चों को भी नहीं मिलता था पिता का प्यार

परिजनों के अनुसार, अनिल को शराब की बुरी लत थी। वह अक्सर नशा करके घर आता और पत्नी, मां व बहन के साथ मारपीट करता था। उसकी पत्नी समुद्री देवी ने बताया कि अनिल उस पर शक भी करता था। आलम यह था कि उनके दो जुड़वा बेटे (प्रेम और प्रिंस) हुए, लेकिन अनिल ने कभी उन्हें प्यार से देखा तक नहीं और सारा समय दोस्तों के साथ नशे में बिताता था।

रविवार की रात का खौफनाक मंजर

घटना के दिन भी अनिल नशे में घर पहुंचा और छत पर जाकर पत्नी व बच्चों से झगड़ा करने लगा। गुस्से में आकर उसने पत्नी को वहां से भगा दिया और नीचे कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक हलचल न होने पर जब खिड़की से झांका गया, तो वह गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में पसरा मातम

अनिल की शादी साल 2022 में हुई थी। वह छह बहनों के बीच इकलौता भाई था। इस घटना के बाद से मां जोना देवी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।