Bihar Crime : भोजपुर में कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग बेटी से 8 सालों तक करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bihar Crime : आरा शहर में पिता द्वारा अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का अत्यंत शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है.....पढ़िए आगे
ARA : आरा शहर में पिता के द्वारा अपने ही पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। पीड़िता मूल रूप से बक्सर की निवासी बताई जा रही है एवं कई वर्षों से आरा में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। पीड़िता द्वारा पिता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने प्राथमिक में कहा है कि मैं 17 साल की हूं। 25 दिन पहले सुबह समय करीब 9:00 बजे मेरी मां घर से बाहर के आंटी के तरफ गई थी। तभी मेरे पिता कमरे में आए एवं कुंडी लगा दिए। इसके बाद मेरा हाफ पैंट एवं अंडरवियर उतारने लगे। जब विरोध की तो मेरे पिता बोले कि सब पिता अपने बेटी के साथ करते हैं। मैं भी तुम्हारे साथ करूंगा, नहीं तो दोनों मां बेटी सड़क पर कटोरा लेकर भीख मांगेगी। फिर मेरे पिता ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और बाहर चले गए। जब मेरी मां घर आई तो मैंने सारी बात बताई तो मेरी मां बोली कि किसी को कुछ मत कहना नहीं तो बदनामी हो जाएगी।
पीड़िता ने बताया की जब मेरी पीरियड लेट हुई तो मैंने पूरी बात अपनी मां को बताई। कहा की पिता मेरे साथ गंदी-गंदी हरकत सालों से करते आ रहे हैं। जब मैं बड़ी हुई तो मैं अपनी मां को सब बात बताने लगी एवं कुछ महीने पहले मैं अपनी नाना नानी को भी फोन से या बात बतायी। तब मेरे नाना नानी बोली कि तुम्हारा शादी करवा देंगे। उसके बाद मेरे पिता बोले कि अभी शादी नहीं करवाएंगे। इसका गर्मी शांत करने के लिए हम हैं। इस सबसे तंग आकर मैं 5 अगस्त 2026 की सुबह समय करीब 8 बजे मैं अपने घर से बिना किसी को बताएं निकल गई एवं बस पड़कर पटना गांधी मैदान चली आई। वहां पर एक लड़का से हॉस्टल के बारे में पूछी तो वह मुझे एक गर्ल्स हॉस्टल में लेकर आया। फॉर्म भर दिए एवं आधार कार्ड मांगने पर मेरे पास नहीं होने के कारण हॉस्टल के मालिक ने फोन कर पुलिस बुला लिया। जब पुलिस आई तो मैं अपनी आप बीती बताई। फिर मुझे थाना लाया गया जहां मैंने अपना बयान दर्ज करवाया। उसने कहा की मुझे अपने पिता के साथ नहीं रहना है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता जब 9 वर्ष की थी,तब से पिता अपने हवश का शिकार बना रहा था। लेकिन पारिवारिक दबाव के कारण वह इसकी शिकायत नहीं कर पा रही थी। कुछ दिन पहले वह पढ़ाई को लेकर पटना स्थित हॉस्टल में एडमिशन लेने गई और वहीं पर रहने लगी। इसी बीच उसने पटना के एक थाने में अपने पिता के खिलाफ अपने साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद शून्य प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पटना पुलिस द्वारा उस प्राथमिकी को आरा फॉरवर्ड किया गया। इसके पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
आशीष की रिपोर्ट