Bihar News : भोजपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : भोजपुर जिले में मोटर गैराज में काम करने वाले मैकेनिक की हत्याकांड का पुलिस ने महज आठ घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है।

पत्नी ने कराई पति की हत्या - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले में मोटर गैराज में काम करने वाले मैकेनिक की हत्याकांड का पुलिस ने महज 8 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है, बताया जा रहा है कि अपने प्रेमी के प्रेम में आंधी पत्नी के द्वारा ही साजिश करके अपने पति की हत्या करा दी गई, पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरही या गांव से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. जहां के रहने वाले संतोष यादव का शव गांव के ही बाधार से बरामद हुआ था. 

इस मामले को लेकर मृतक्का की पत्नी के द्वारा आरा के मुफस्सिल  थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने महज 8 घंटे के अंदर ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया एवं इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया, 

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए एसडीपीओ वन सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी एवं गांव के ही एक युवक बिट्टू कुमार के बीच अवैध संबंध था. इसी को लेकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची और उसके बाद उसकी गला दबाकर एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, 

पुलिस के द्वारा इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कांड में प्रयुक्त धारदार हथियार खून से सना कपड़ा एवं एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी बिट्टू कुमार एवं पत्नी रेनू देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  

आशीष की रिपोर्ट