IPS Kamya Mishra : आइपीएस छोड़ समाज सेवा में जुटी काम्या मिश्रा, महादलित टोले में बच्चों के बीच मिठाई और पटाखों का किया वितरण

IPS Kamya Mishra : भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने के बाद भी समाज सेवा के प्रति समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है.......पढ़िए आगे

काम्या मिश्रा का अनोखा अंदाज़ - फोटो : ASHISH

ARA : वर्दी उतार दी। लेकिन मन में अभी भी सेवा का जज्बा कायम है तभी तो लगातार जरूरतमंदों के बीच में रहकर उनको जरूरतमंद सुविधा मुहैया कराने के साथ-साथ उनका मुख्य धारा से जोड़ने का काम अभी भी लगातार जारी है। यह है भारतीय पुलिस सेवा से वीआरएस लेने वाली पूर्व आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा की कहानी। क्योंकि वह लगातार वर्दी उतार देने के बाद भी सेवा भावना के तहत समाज सेवा में लगी हुई है। 

इस पर्व वाले मौसम में जहां सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त है। दूसरी तरफ पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा अपने पति और भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के साथ भोजपुर जिले के आरा शहर के बहिरो स्थित महादलित मोहल्ले में पहुंची। जहां की उन्होंने जरूरतमंद छोटे-छोटे मासूम बच्चों के बीच जरूरत के कॉपी किताब पेंसिल मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया। ना कोई लाव लस्कर नहीं कोई मीडिया कवरेज। बस चुपचाप काम्या मिश्रा अपने एसपी पति के साथ उन बच्चों के पास पहुंची और सैकड़ो बच्चों के बीच इन सभी सामग्रियों का वितरण किया। जिससे बच्चे खूब खुश नजर आए। 

यह वाकया उस वक्त हुआ। जब उन छोटे-छोटे बच्चों को दीपावली के त्यौहार में पटाखे समेत मिठाइयां और पढ़ने वाली सामग्री मिल गई। जिसकी उन्हें जरूरत थी। बता दें की भारतीय पुलिस सेवा की कुछ दिन नौकरी करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और वीआरएस लेकर वर्दी को उतार दिया और समाज के जरूरतमंद लोगो के बीच पहुंच कर उनको लगातार मदद पहुंचाने का काम कर रही हैं। 

उनका यह अंदाज बिल्कुल ही अलग है ना कोई पब्लिसिटी नहीं कोई चर्चा। चुपचाप लोगों के बीच में जाना और उनकी सहायता करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। इसमें उनके पति और भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित भी लगातार साथ देते हैं। तभी तो दोनों पति-पत्नी की जोड़ी अपने काम के अनुरूप लगातार लोगों के बीच समाज में जाकर उनको मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

आशीष की रिपोर्ट