भरत तिवारी एनकाउंटर वाले जिले भोजपुर की कमान मनेश मीणा ने संभाला, नए जिलाधिकारी ने जनता के सहयोग को बताया जरूरी

Bihar News: 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने विधिवत रूप से भोजपुर डीएम का पदभार ग्रहण कर लिया।

भोजपुर की कमान मनेश मीणा ने संभाला,- फोटो : reporter

Bhojpur: जिले को नया जिला पदाधिकारी मिल गया है। 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने  विधिवत रूप से भोजपुर डीएम का पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उन्हें पदभार सौंपा। इसके साथ ही भोजपुर में प्रशासनिक नेतृत्व की नई पारी शुरू हो गई है।

पदभार संभालने के बाद नए डीएम मनेश कुमार मीणा ने जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। उन्होंने कहा कि भोजपुर में विकास की रफ्तार को और तेज करना और बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल होगा।मनेश मीणा इससे पहले पटना में निदेशक, BRISDC के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक अनुभव के साथ भोजपुर की जिम्मेदारी संभालने वाले नए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करना और उन्हें समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना उनकी कोशिश रहेगी।

नए डीएम ने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता सिर्फ प्रशासनिक मशीनरी के भरोसे संभव नहीं है। इसके लिए जिले के लोगों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने जनता से प्रशासन के साथ मिलकर भोजपुर को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने की अपील की।उनका जोर इस बात पर रहेगा कि सरकार की योजनाओं का फायदा कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि जरूरतमंद और पात्र लोगों तक वास्तविक रूप से पहुंचे। विकास कार्यों की निगरानी और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन लगातार प्रयास करेगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद मनेश कुमार मीणा ने संकेत दिया कि भोजपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति देना प्रशासन की अहम जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि जिले में सभी विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।नए डीएम के सामने भोजपुर में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सरकारी सेवाओं की पहुंच और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर तालमेल कायम करने की चुनौती होगी। अब देखना होगा कि नई प्रशासनिक पारी में भोजपुर के विकास को किस तरह नई रफ्तार मिलती है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार