Bihar politics - महामाया मंदिर में राजद नेत्री सोनाली सिंह का महिलाओं ने फूल-माला व चुनरी ओढ़ाकर किया भव्य स्वागत
Bihar politics - Rjd नेत्री सोनाली सिंह ने बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क तेज कर दिया है। वहीं क्षेत्र में उन्हें महिलाओं को भारी समर्थन मिल रहा है।
Arrah - बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में राजद नेत्री एवं समाजसेविका सोनाली सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर महिला चौपाल का आयोजन किया गया। पहला कार्यक्रम फूहां खेल मैदान में जबकि दूसरा चौपाल सलेमपुर स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इन दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सलेमपुर के महामाया मंदिर में पहुंचने पर महिलाओं ने सोनाली सिंह का फूल-माला और चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सोनाली सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। समाजसेविका सोनाली सिंह ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों को संबंधित विभाग और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के विकास की आधारशिला है और राजद पार्टी महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
इस अवसर पर कई स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की अपील की। कार्यक्रम का समापन महिला एकता और विकास के संकल्प के साथ हुआ। अंत में महिलाओं को साड़ी भेंट की गई।
रिपोर्टर आशीष कुमार, भोजपुर आरा