भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव: जदयू में भितरघात से राजद के सोनू कुमार राय को मिली बड़ी जीत, NDA उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 354 वोटों से हराया
भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव : बिहार की राजनीति में 'सत्ता का सेमीफाइनल' माने जा रहे भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने परचम लहरा दिया है.....पढ़िए आगे
ARA : भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय की जीत हुई है। जेडीयू प्रत्याशी को लगभग 354 वोटों से पराजित किया है। 13 टेबल पर 2 राउंड में वोटों की गिनती हुई है। आरा शहर के राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती हुई। राजद की जीत के बाद समर्थक में जश्न का माहौल है। सभी ढोल बजाकर नाच-गाना कर रहे है। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगा रहे हैं। मिठाई खिलाकर मुंह मिठा कर रहे हैं। काउंटरिंग के शुरुआत से ही सोनू कुमार राय लगातार आगे रहे। सम्राट सरकार बनने के बाद NDA की पहली बड़ी हार मानी जा रही है।
राजद ने दी शुभकामनाएं
राजद ने सोशल मीडिय पोस्ट कर लिखा है कि राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय को भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में शानदार जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी इस जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। उपचुनाव में कुल 97.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो स्थानीय निकाय चुनावों में काफी उत्साहजनक माना जा रहा है। भोजपुर जिले के 14 मतदान केंद्रों पर 98.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 98.34 जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 98.18 रहा। वहीं बक्सर जिले में कुल 97.48 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुषों ने 98.06 प्रतिशत और महिलाओं ने 96.97 प्रतिशत मतदान किया था।
राधाचरण सेठ के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी सीट
ये सीट तत्कालीन एमएलसी राधाचरण साह के संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी। इस बार जदयू समर्थित प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद चुनाव मैदान में हैं, जो राधाचरण साह के बेटे हैं। ऐसे में यह चुनाव एनडीए और राधाचरण साह परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। दूसरी ओर महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी सोनू कुमार राय हैं, जो पूर्व एमएलसी लाल दास राय के पुत्र एवं राजद के पूर्व विधायक विजयेन्द्र यादव के दामाद हैं। वहीं भोजपुर-बक्सर वार्ड महासंघ समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार उपाध्याय भी मुकाबले को रोचक बनाए रहे। मनोज जदयू के प्रदेश स्तरीय नेता रह चुके हैं, हालांकि चुनाव लड़ने के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उनकी पत्नी किरण उपाध्याय वर्तमान में पीरो नगर परिषद की अध्यक्ष हैं।
सुरक्षा के इंतजाम
मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरा शहर में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। स्टेशन रोड, केजी रोड, नवादा मोड़, क्लब रोड और एसपी आवास के आसपास यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने बताया कि मतगणना केंद्र के चारों ओर सुबह पांच बजे से परिणाम घोषित होने के दो घंटे बाद तक विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों के लिए सोन भवन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।