Bihar News: जगदीशपुर किला में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा सख्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Bihar News: ऐतिहासिक जगदीशपुर किला मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा सख्त- फोटो : reporter

Bihar News: भोजपुर जिले के ऐतिहासिक जगदीशपुर किला मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम से पहले किला मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 

सुरक्षा के मद्देनजर किला मैदान के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए किला मैदान से कुछ दूरी पर हेलीपैड तैयार किया गया है, जहां हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक जाने की व्यवस्था की गई है। 

कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पूर्व पूरे इलाके में सुरक्षा जांच और निगरानी तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत की जा रही हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार