दुर्गा पूजा पंडाल के पास मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप
आरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद मे बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी। हालांकि गनीमत यह रही कि गोली युवक के हाथ की अंगूली मे लगी है और उसकी जान बाल-बाल बच गई। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है......
Arrah : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाई पुल के समीप बीते सोमवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना होने की खबर सामने आई है। जहां दुर्गा पूजा पंडाल के पास मामूली कहासुनी में एक हथियारबंद बदमाश ने युवक पर गोली चला दी।
गोली युवक के दाहिने हाथ की अंगुली में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद पंडाल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सदर अस्पताल में भर्ती, स्थिति नियंत्रण में
जख्मी युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। जख्मी युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने दोस्त कुणाल कुमार (पिता रणजीत सिंह, निवासी भेलाई गांव) के बुलाने पर गया था और दोनों भेलाई पुल के पास बने पूजा पंडाल में बैठे थे। इसी दौरान विवाद होने पर फायरिंग की गई।
पुलिस जांच और हमलावर की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि, गोलीबारी किस बात को लेकर हुई और हमलावर कौन था, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आशीष की रिपोर्ट