Bihar corruption news: औरंगाबाद में पंचायत मुखिया गिरफ्तार, अंबेडकर छात्रावास निर्माण में गड़बड़ी का मामला, जानें पूरी बात

Bihar corruption news: औरंगाबाद में अंबेडकर छात्रावास निर्माण में गड़बड़ी के आरोप पर दुलारे पंचायत के मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले पर मुखिया ने गंभीर आरोप लगाए है।

पंचायत मुखिया गिरफ्तार होने से मचा हड़कंप- फोटो : news4nation

Bihar corruption news: बिहार के औरंगाबाद जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देव प्रखंड के दुलारे पंचायत के मुखिया और पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार यादव को ढिबरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पंचायत में बन रहे अंबेडकर छात्रावास के निर्माण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दुलारे पंचायत में अंबेडकर छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की देखरेख और जांच के लिए मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में कई तरह की गड़बड़ियां पाईं। उस समय वहां विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) भी मौजूद थे।

लाई के काम में गड़बड़ी सामने आई

मुखिया का कहना है कि जांच के दौरान ढलाई के काम में गड़बड़ी सामने आई, जिसको लेकर उनकी जूनियर इंजीनियर से हल्की कहासुनी हो गई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद जूनियर इंजीनियर ने ढिबरा थाना में मुखिया पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया

शिकायत के आधार पर ढिबरा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वहीं मुखिया बिजेंद्र कुमार यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से बालू की जगह डस्ट का इस्तेमाल कर ढलाई की जा रही थी। उन्होंने इसका विरोध किया और निर्माण कार्य को मानक के अनुसार कराने की बात कही।

छात्रावास बनवाने की मांग बिहार सरकार से मांग

मुखिया ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से पंचायत में अंबेडकर छात्रावास बनवाने की मांग बिहार सरकार से की थी। जब यह सपना पूरा हो रहा है, तो पंचायत के मुखिया होने के नाते उनका कर्तव्य है कि निर्माण कार्य सही तरीके से हो। लेकिन जब उन्होंने गड़बड़ी का विरोध किया तो उनकी आवाज दबाने के लिए उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया। मुखिया ने साफ कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे और किसी भी कीमत पर गलत निर्माण कार्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट