Bihar News : शारीरिक संबंध बनाने के बाद हैवान बनी प्रेमिका, नशे में सोये प्रेमी को धारदार हथियार से काट डाला, महज 12 घंटे में पुलिस ने बिल्डर हत्याकांड का किया खुलासा

Bihar News : भागलपुर में चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बताया की अवैध संबंध को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है.....पढ़िए आगे

प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक कार्यालय में बिल्डर बजरंग कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। जिस दफ्तर में देर रात तक लोगों की आवाजाही और मुलाकातें चल रही थीं, वहीं कुछ देर बाद खून बिखरा मिला और बिल्डर की लाश पड़ी हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस तुरंत एक्शन में आई।

एसएसपी का खुलासा: पिरपैंती की सीमा कुमारी के साथ था अवैध संबंध

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बिल्डर बजरंग कुमार का पिरपैंती की रहने वाली सीमा कुमारी नामक महिला के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। घटना वाली रात भी सीमा कुमार बजरंग के उसी कार्यालय में मौजूद थी। पुलिस की शुरुआती पूछताछ और वैज्ञानिक जांच में यह बात पूरी तरह साफ हो गई कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध और आपसी विवाद की ही कहानी छिपी थी।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद हुआ विवाद, नशे में सोए बिल्डर पर किया वार

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सीमा कुमारी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीमा ने बताया कि घटना की रात दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे, लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में तीखी बहस और विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद बजरंग कुमार नशे की हालत में वहीं बिस्तर पर सो गया। इसी का फायदा उठाकर सीमा ने कार्यालय में ही रखा एक धारदार दबिया उठाया और सोते हुए बजरंग के गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

मौके पर ही मौत, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धारदार हथियार से गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर किए गए ताबड़तोड़ हमलों के कारण अत्यधिक खून बह जाने से बिल्डर बजरंग कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीमा कुमारी चुपचाप मौके से फरार हो गई थी। हालांकि, पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, वैज्ञानिक जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर जाल बिछाकर महज 12 घंटे के भीतर आरोपी महिला को दबोच लिया।

हत्या का हथियार बरामद, कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा कुमारी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना धारदार दबिया और वारदात से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई है ताकि कोर्ट में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है और मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट