Bihar Glass Bridge: राजगीर के बाद यहां बनेगा ग्लास ब्रिज, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया ऐलान, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
Bihar Glass Bridge: राजगीर के बाद अब भागलपुर में ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इसका ऐलान किया है। ग्लास ब्रिज के निर्माण से पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।
Bihar Glass Bridge: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में नीतीश सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि अजगैबीनाथ धाम में ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक नया और रोमांचक अनुभव मिलेगा।
डिप्टी सीएम का ऐलान
डिप्टी सीएम ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार की योजना है कि इस ग्लास ब्रिज का निर्माण आगामी श्रावणी मेला से पहले पूरा कर लिया जाए, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें।
अजगैवीनाथ धाम में बनेगा ग्लास ब्रिज
गंगा तट पर स्थित अजगैबीनाथ धाम पहले से ही आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं के जुड़ने से इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि धार्मिक आस्था और आधुनिक विकास का यह संगम बिहार की नई पहचान को मजबूत करेगा। इस पहल को राज्य में पर्यटन विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और “विकसित बिहार” के लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट - अंजनी कुमार कश्यप