Bhagalpur fight: गोपालपुर में पड़ोसी विवाद ने बढ़ाया तनाव! दो पक्षों की मारपीट में चार घायल

Bhagalpur fight: गोपालपुर के लतरा गांव में पड़ोसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हुए, जबकि कारे लाल यादव को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

Bhagalpur fight: गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। मारपीट के बाद परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।


घायलों में एक पक्ष के कारे लाल यादव और पिंकू यादव शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से विजय यादव और मौसम कुमार घायल हुए हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने सभी घायलों का इलाज किया।


गंभीर हालत में कारे लाल यादव रेफर


इलाज के दौरान कारे लाल यादव की हालत गंभीर बताई गई। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज गोपालपुर सीएचसी में किया गया। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पुलिस मामले पर नजर रख रही है और दोनों पक्षों से मिली शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।


दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन


गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि शंकर सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhagalpur से balmukund kumar