Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bhagalpur Event: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Bhagalpur Event: भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह को देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में होड़ मच गई। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।


भीड़ संभालने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज


हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के बाद आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना को लेकर प्रशासन की ओर से भी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

चंद्रशेखर भगत Banaka Reporter