Bhagalpur shooting: भागलपुर के गांव में तीन राउंड फायरिंग, पुराने विवाद को लेकर दहशत

Bhagalpur shooting: भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में शनिवार रात पुराने विवाद को लेकर तीन राउंड फायरिंग हुई। पुलिस जांच में जुटी है, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Bhagalpur shooting: बिहार के भागलपुर जिले में गोलीबारी की घटना से ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में शनिवार रात पुराने विवाद को लेकर तीन राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है।


गोलीबारी से गांव में मची अफरा-तफरी


रात के समय अचानक गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू


गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पुराने विवाद को घटना की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। साथ ही, फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Bhagalpur से balmukund kumar