Bhagalpur female pilot: बिहार की बेटी की बड़ी उपलब्धि, वंशिका विराज बनीं पायलट; DM ने किया सम्मानित

Bhagalpur female pilot: भागलपुर की वंशिका विराज का पायलट के रूप में चयन हुआ है। डीएम अलंकृता पांडेय ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी और उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

Bhagalpur female pilot: भागलपुर की प्रतिभाशाली बेटी वंशिका विराज ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कटहलबाड़ी, खंजरपुर निवासी वंशिका विराज का पायलट के रूप में चयन हुआ है। उनकी इस सफलता पर शनिवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वंशिका विराज को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि भागलपुर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान


डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि जिले की बेटियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे समाज के लिए गर्व की बात हैं। वंशिका विराज की सफलता से विशेषकर बालिकाओं को शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।

भागलपुर से बालमुकुंद कुमार की रिपोर्ट।