Bihar News : बिहार में पंचायत चुनाव की आहट, भागलपुर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, संगठन को धार देने में जुटी पार्टी

Bihar News : भागलपुर पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की तैयारियों और संगठन विस्तार को लेकर अपनी रणनीति साझा की।

संगठन को धार देने की तैयारी - फोटो : ANJANI

BHAGALPUR : बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भागलपुर पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की तैयारियों और संगठन विस्तार को लेकर अपनी रणनीति साझा की। भागलपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भागलपुर में कांग्रेस ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी सियासी तैयारियों का खाका सामने रखा है। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने साफ किया कि पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी का मुख्य फोकस अब संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर है। इसके तहत पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर जोर दिया गया है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। भागलपुर की यह बैठक कांग्रेस के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी ने पंचायत स्तर पर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में सक्रियता बढ़ाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह रणनीति आगामी पंचायत चुनाव में उसे कितना राजनीतिक फायदा दिला पाती है।

अजनी कश्यप की रिपोर्ट