Bhagalpur floods: भागलपुर के रामदिरी गांव में बाढ़ बनी काल, डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत

Bhagalpur floods: भागलपुर के गोपालपुर इस्माइलपुर के रामदिरी गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के पीयूष कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है।

Bhagalpur floods: भागलपुर के गोपालपुर इस्माइलपुर प्रखंड के रामदिरी गांव में बाढ़ के पानी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान देव मंडल के बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।


हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम


पीयूष दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत के बाद मां नीतू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी दुख से बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है। बताया गया कि बाढ़ के पानी में डूबने के कारण बच्चे की जान गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की


ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के दौरान गांव और आसपास के इलाकों में बच्चों और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लोगों ने प्रशासन से पानी से घिरे इलाकों में निगरानी बढ़ाने और जरूरी सुरक्षा व्यवस्था करने की अपील की है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।


प्रशासन को दी गई घटना की जानकारी


जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित थाना और अंचल प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस और प्रशासन की प्रक्रिया के बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhagalpur से balmukund kumar