Bihar News : भागलपुर में पति-पत्नी और 'वो' के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर की पिटाई

Bihar News : भागलपुर में ससुराल गए पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिए. जिसके बाद जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पति ने जमकर पत्नी की पिटाई कर दी......पढ़िए आगे

पति, पत्नी और वो - फोटो : BALMUKUND

BHAGALPUR : जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव में एक प्रेम प्रसंग को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया है। पति, पत्नी और एक अन्य युवक के बीच त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के चलते गांव में न केवल हंगामा हुआ, बल्कि मारपीट की नौबत भी आ गई। इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

ससुराल में हुई थी पहली मुलाकात

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनिया गांव निवासी चांदो कुमारी की शादी संदीप कुमार से हुई थी। दाम्पत्य जीवन के बीच चांदो की मुलाकात राहुल नामक युवक से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात चांदो के ससुराल में ही हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। देखते ही देखते बातचीत का यह सिलसिला प्रेम प्रसंग में बदल गया।

चोरी-छिपे मुलाकातों का सिलसिला

परिजनों का आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में चांदो और राहुल चोरी-छिपे मिलते रहे। जब इस अवैध संबंध की भनक पति संदीप को लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। इसे लेकर संदीप और राहुल के बीच पहले भी विवाद और कहासुनी हो चुकी थी, लेकिन प्रेमी जोड़ा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए, फिर मचा बवाल

घटनाक्रम के अनुसार, बीते 28 फरवरी को संदीप ने अपनी पत्नी चांदो और प्रेमी राहुल को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद संदीप का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और गांव में हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी पत्नी

मारपीट और हंगामे के बाद मामला और पेचीदा हो गया है। पत्नी चांदो ने अब सार्वजनिक रूप से अपने पति संदीप के साथ रहने से इनकार कर दिया है और प्रेमी राहुल के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई है। हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल, गांव के प्रबुद्ध लोग और पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने की चर्चा चल रही है, लेकिन गांव में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

बालमुकुन्द की रिपोर्ट