NH-80 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक के नीचे घुसी मोटरसाइकिल , बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल

ट्रक के नीचे घुसी बाइक- फोटो : बाल मुकुंद कुमार

Bhagalpur : जिले के NH-80 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के अगले हिस्से के नीचे जा घुसी। इस भीषण हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


नाथनगर के रहने वाले युवक को आई गंभीर चोटें

इस दुर्घटना में बाइक सवार नाथनगर निवासी 35 वर्षीय केआर सानो (पिता — व्यास मुंडास) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर BR37G 0346 है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई इस घटना ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


102 एंबुलेंस सेवा ने दिखाई तत्परता

हादसे की सूचना मिलते ही Zenplus Pvt. Ltd. की निःशुल्क 102 एंबुलेंस सेवा की टीम तुरंत हरकत में आई। इस संबंध में क्लस्टर लीडर मुकेश रजक ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था।


मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज

102 एंबुलेंस की मेडिकल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक का रेस्क्यू किया और उन्हें समय पर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल का इलाज जारी है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने NH-80 पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।


बालमुकुंद की रिपोर्ट